Home » ताजा खबरें » दो सगे भाई 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखा था नशा…

दो सगे भाई 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखा था नशा…

Oplus_131072

सोलन: सोलन के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो भाइयों को 11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें आरोपियों के घर के नीचे स्थित निर्माणाधीन भवन में नशे का सामान छिपाए जाने की जानकारी मिली थी। जानकारी के अनुसार 17 मार्च को थाना की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गौरव और उसका भाई चेतन अपने घर में चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि दोनों भाइयों ने अपने घर के नीचे निर्माणाधीन मकान में नशे का सामान छिपा रखा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए दोनों आरोपियों के घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपियों की पहचान गौरव (23) और चेतन  (25),  पुत्र हरि गोपाल निवासी गांव बठोल, डाकखाना धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने उनके निर्माणाधीन मकान से 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। मौके पर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गौरव पहले भी नशा तस्करी के एक मामले में संलिप्त पाया गया था। उस मामले में गौरव के पास से 7 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *