Home » ताजा खबरें » Himachal News: पंजाब के 20 रूटों पर अभी बंद रहेगी एचआरटीसी बस सेवा…

Himachal News: पंजाब के 20 रूटों पर अभी बंद रहेगी एचआरटीसी बस सेवा…

लाइव हिमाचल/शिमला : पंजाब के 20 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा फिलहाल बंद रहेगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी अधिकारियों के स्थिति सामान्य होने तक बसें नहीं चलाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को मुकेश ने निगम के प्रबंध निदेशक और अधिकारियों के साथ ताजा हालात की समीक्षा की। पंजाब में निगम की बसों पर भिंडरांवाले के पोस्टर लगाने और अमृतसर में एचआरटीसी खालिस्तान लिखने की घटनाओं के बाद निगम प्रबंधन ने प्रदेश सरकार के आदेशों पर पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं। यह ऐसे रूट हैं, जहां बसें रात्रि ठहराव के लिए रुकती हैं। मामले को लेकर डीजीपी अतुल वर्मा ने भी पंजाब के डीजीपी से बात कर निगम की बसों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इसे लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री से बात कर चुके हैं। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि फिलहाल पंजाब के 20 रूटों पर बस बंद रहेगी। हालांकि, पंजाब रोडवेज की बसें प्रदेश में सामान्य रूप से चल रही हैं।। प्रदेश पथ परिवहन निगम चालक संघ ने चालक, परिचालक और यात्रियों के साथ पंजाब में बदसलूकी करने पर चेतावनी दे दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि पंजाब में किसी भी चालक-परिचालक या सवारी को खरोंच आई तो यह पंजाब के सभी 600 रूट बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पथ परिवहन निगम की बसों के साथ तोड़फोड़ की गई। साथ ही भिंडरांवाले के समर्थकों ने पोस्टर भी लगाए। इससे संघ नाराज है और अपमान नाहीं सहेगा। उन्होंने सोलन में सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग करते हुए कहा कि भिंडरांवाले के समर्थकों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करें। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री से भी बात हुई है। इसके बाद पंजाव में बसों के रात्रि ह हराव को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब से हिमाचल का भाईचारा है। इस प्रकार का कार्य भिंडवाले के समर्थक बंद कर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *