आज का पंचांग, 25 मार्च 2025: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और इस तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. एकादशी के साथ ही आज श्रवण नक्षत्र, शिव योग, बव करण, मंगलवार दिन और उत्तर दिशाशूल है. पापमोचनी एकादशी पर शिव योग, सिद्ध योग, द्विपुष्कर योग, लक्ष्मी नारायण समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. आज एकादशी का व्रत समार्त – गृहस्थ जीवन वाले लोग रखेंगे, वहीं 26 मार्च को साधु-संत एकादशी का व्रत रखेंगे. गृहस्थ पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण बुधवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से पहले कर सकते हैं. पापमोचनी एकादशी व्रत के साथ आज मंगलवार का दिन और इस दिन हनुमानजी की भी पूजा अर्चना की जाएगी. मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं क्योंकि हनुमानजी को संकट मोचक भी कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमानजी का व्रत करने से कुंडली के मौजूद सभी ग्रह शांत रहते हैं और हनुमानजी की असीम कृपा भी प्राप्त होती है. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज की तिथि- एकादशी – 03:45 ए एम, मार्च 26 तक
आज का नक्षत्र- श्रवण – 03:49 ए एम, मार्च 26 तक
आज का करण- बव – 04:30 पी एम तक, बालव – 03:45 ए एम, मार्च 26 तक
आज का योग- शिव – 02:53 पी एम तक, फिर सिद्ध
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मकर राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:20 ए एम
सूर्यास्त- 06:36 पी एम
चन्द्रोदय- 04:15 ए एम, मार्च 26
चन्द्रास्त- 02:13 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 25 मार्च 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 04:46 ए एम से 05:33 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:03 पी एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:20 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:35 पी एम से 06:58 पी एम
अमृत काल: 05:41 पी एम से 07:15 पी एम
आज के अशुभ मुहूर्त 25 मार्च 2025
दुष्टमुहूर्त: 08:47 ए एम से 09:36 ए एम
कुलिक: 01:41 पी एम से 02:30 पी एम तक
कंटक: 07:09 ए एम से 07:58 ए एम तक
राहु काल: 03:32 पी एम से 05:04 पी एम
कालवेला/अर्द्धयाम: 08:47 से 09:36 ए एम तक
यमघण्ट: 10:25 ए एम से 11:14 ए एम
यमगण्ड: 09:24 ए एम से 10:56 ए एम
गुलिक काल: 12:28 पी एम से 02:00 पी एम
दिशाशूल- उत्तर





