Home » ताजा खबरें » 21 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

21 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

सोलन: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 11 के.वी. कण्डाघाट से संचालित कुछ क्षेत्रों में 21 मार्च, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 21 मार्च, 2025 को प्रातः 09.00 बजे से 05.00 बजे तक ब्रुरी, कथोग, दधोग, डाउंसी, सलोगड़ा, मनसार, बस्ती, हनी एप्पल, हॉट मिक्स, शिवालय मंदिर, पडग, कोठों, मेला मैदान, हरट, बेल, गुथन, जबलाटी, जल शक्ति विभाग के 1, 2 व 3 स्टेज़, ग्रानी, नेरी, झोखरी, माथिया, गलोथ, टिक्कर, गण की सेर, अश्वनी खड्ड, कोणार्क मंदिर के समीप का क्षेत्र, जराश, बेर की सेर, मेहर कॉलोनी के कुछ क्षेत्र, चम्बाघाट गुरूद्वारे के उपर का हिस्सा, प्राथमिक विद्यालय के समीप पार्वती निवास एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं अन्य अपिरहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *