Home » ताजा खबरें » संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर हादसा, ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई बस

संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर हादसा, ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई बस

संगड़ाह : संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर सोमवार सुबह एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। ब्रेक फेल होने के कारण बस पहाड़ी अथवा सड़क के ऊपरी हिस्से से टकरा गई, जिससे करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए। हादसे में हालांकि सभी को मामूली चोटें आई हैं। घटना में घायल दो यात्रियों ने संगड़ाह अस्पताल में बताया कि ड्राइवर ने बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यह बस “मीनू कोच” हरिपुरधार से संगड़ाह की ओर आ रही थी और डूम का बाग के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई। वहीं, संगड़ाह पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी ने बताया कि अभी तक उन्हें इस घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *