Home » ताजा खबरें » जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के कोडला-उरेई-घटौर पुल से वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू…

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के कोडला-उरेई-घटौर पुल से वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू…

भरमौर: जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के लोक निर्माण विभाग के सडक मार्ग कोडला -उरेई-घटौर पुल से रविवार दोपहर बाद बाहनो की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग गरोला विजय गुलेरिया ने यह जानकारी देते हुए बताया की शनिवार सुबह ही उरेई पुल के समीप लैंडस्लाइड हुआ था जिससे की विभाग के कर्मचारियों द्वारा कडी मशक्कत करने के बाद दोनों संपर्क मार्गो को रविवार 2बजे के करीब वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। सड़क मार्ग के खुलने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *