Home » ताजा खबरें » हिमाचल में 3 साल में 1854 औद्योगिक इकाइयां स्थापित : उद्योग मंत्री

हिमाचल में 3 साल में 1854 औद्योगिक इकाइयां स्थापित : उद्योग मंत्री

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीते 3 साल में 1854 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं। इन औद्योगिक इकाइयों में से कोई भी इकाई बंद नहीं हुई है। ये जानकारी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक सुखराम चौधरी और जीतराम कटवाल के संयुक्त सवाल के जवाब में दी। उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 64 औद्योगिक क्षेत्र हैं। इसके अलावा राज्य सरकार जल्द 13 औद्योगिक क्षेत्रों को स्थापित करने का विचार कर रही है। इसके लिए भूमि चयनित की गई है और इन मामलों पर आगामी आवश्यक कार्यवाही चयनित भूमि विभाग के नाम स्थानांतरित होने पर ही की जा सकती है। उद्योग मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में कोई भी औद्योगिक इकाई दूसरे राज्यों में स्थानांतरित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कई औद्योगिक इकाइयां कई वजहों से बंद होती हैं। लेकिन इसकी सूचना उद्योग विभाग को नहीं दी जाती। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के निवेश में कई मर्तबा धारा-118 भी बाधा बन रही है। इसके लिए समय-समय पर कानून बदलने की भी जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *