Home » ताजा खबरें » मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने पुस्तक ‘रोहतांग : आर पार’ का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने पुस्तक ‘रोहतांग : आर पार’ का विमोचन किया

शिमला: इस वर्ष विश्व पुस्तक मेले में सर्वाधिक चर्चित रही हिंदी किताब *”रोहतांग : आर पार”* का विमोचन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने मंगलवार को ओक ओवर में किया। इस किताब को अजेय ने लिखा है, जो लाहौल स्पीति से संबंध रखते हैं और हिंदी के वरिष्ठ कवि हैं। यह किताब कथेतर गद्य पर है। इस किताब में कुछ संस्मरण, यात्रा वृत्त, डायरी अंश, पत्र, ब्लॉग पोस्ट, युवा लेखकों के साथ बतकही और कवि के नोट्स हैं। इस किताब में लेखक ने भीतरी हिमालय और पराहिमालय की अनूठी जीवन- शैली, नायाब और बेशकीमती सांस्कृतिक धरोहर एवं सुकोमल और संकटग्रस्त जैव-संपदा तथा पारिस्थितिकी के बरक्स अंधाधुंध भौतिक विकास का सूक्ष्म विश्लेषण एवं आंकलन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *