Home » ताजा खबरें » NIT हमीरपुर फाइनल ईयर के छात्र ने की आत्म**हत्या…

NIT हमीरपुर फाइनल ईयर के छात्र ने की आत्म**हत्या…

हमीरपुर : जनपद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। फाइनल ईयर में ड्यूल डिग्री कोर्स कर रहा छात्र अपने होस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से संस्थान में सनसनी फैल गई और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक छात्र अयांश शर्मा उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हमीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छात्र के साथियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके।

एनआईटी हमीरपुर के डायरेक्टर प्रो. सूर्यवंशी ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान इस मामले की गंभीरता से जांच करेगा और जरूरत पड़ने पर छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। छात्रों में बढ़ते तनाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि शिक्षण संस्थानों को मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संस्थानों में काउंसलिंग सेवाएं और मानसिक स्वास्थ्य सहायता को मजबूत किया जाना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *