Home » ताजा खबरें » जम्मू एंड कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने किया हमला…

जम्मू एंड कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने किया हमला…

नेशनल डेस्क: सुंदरबनी में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने फायरिंग की, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भारतीय सेना की गाड़ी पर आज लगभग दोपहर 1:30 बजे आतंकियों  ने फायरिंग कर हमला किया। यह घटना सुंदरबनी से लगभग 6 किलोमीटर दूर पांडवों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गंदेह मंदिर के साथ वाले जंगल क्षेत्र में घटी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में भारतीय सेना के किसी भी जवान के हताहत या घायल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *