Home » ताजा खबरें » बढ़ रहे चिटटे के मामले, सरकार समोसा कांड की जांच तक सीमित : राकेश शर्मा

बढ़ रहे चिटटे के मामले, सरकार समोसा कांड की जांच तक सीमित : राकेश शर्मा

धर्मशाला: वर्तमान कांग्रेस सरकार के मुखिया सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राज में प्रदेश में नित नए मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश का समोसा मामला किसी से छिपा नहीं है, अब समोसा मामले लीक करने वाले पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चिटटे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नशे की ओवरडोज से युवाओं की मौत हो रही है, लेकिन सरकार है कि नशे पर नकेल कसने के बजाय समोसा मामले में फंसी हुई है। नशा लगातार प्रदेश में युवा पीढ़ी को खोखला करता जा रहा है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान न देकर समोसा मामले को लीक करने वाले पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विकास के बजाय उनकी कारगुजारियों को उजागर करने वालों पर एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में विकास को नजरअंदाज कर, मुख्यमंत्री उन लोगों को प्रताडि़त कर रहे हैं, जिन्होंने उनकी कारगुजारियों को जनता के सामने लाया है। वर्तमान कांगे्रस सरकार प्रदेश को किस ओर ले जाना चाहती है, यह समझ से परे है। राकेश शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस तरह के कार्यों से जनता का सरकार से विश्वास उठने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *