Home » ताजा खबरें » Himachal Weather Report: हिमाचल में बदलने वाला है मौसम…2 दिन तक होगी बारिश और बर्फबारी…

Himachal Weather Report: हिमाचल में बदलने वाला है मौसम…2 दिन तक होगी बारिश और बर्फबारी…

लाइव हिमाचल/शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं. शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी से प्रदेश में बिगड़ने के आसार हैं. हालांकि, मंगलवार को प्रदेश में धूप खिली हुई. लेकिन शीतलहर देखने को मिल रही है. लाहौल के ताबो में सबसे कम -7 डिग्री के करीब न्यूनतम पारा दर्ज किया गया है. शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार दोपहर को बुलेटिन जारी किया है, जिसमें येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. ऐसे में 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी  हो सकती है. उधर, 20 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी का अनुमान है. मंगलवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा, मंडी के सुंदरनगर में 5.8, कुल्लू के भुंतर में 3.4, कल्पा में -2.0, धर्मशाला में 3.4, ऊना में 4.3, नाहन में 9.8, केलांग में -6.7, पालमपुर में 6.0, सोलन में 5.6, मनाली में 2.5, कांगड़ा में 6.5, मंडी में 6.5, बिलासपुर में 5.2, डलहौजी में 6.4, कुकुमसेरी में -5.6, भरमौर में 4.3, बरठीं में 4.4, सराहन में 4.7 और लाहौल स्पीति के ताबो में -7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *