Home » ताजा खबरें » Happy Valentine’s Day 2025 Wishes, Shayari: इस वैलेंटाइन इन खूबसूरत शायरियों के जरिए कहें अपने खास से दिल की बात

Happy Valentine’s Day 2025 Wishes, Shayari: इस वैलेंटाइन इन खूबसूरत शायरियों के जरिए कहें अपने खास से दिल की बात

Happy Valentine’s Day Romantic Shayari, Quotes: अपने दिल की बात कहने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती, लेकिन भागदौड़ वाली जिंदगी में अक्सर कपल्स एक-दूसरे से अपने जज्बात साझा नहीं कर पाते। ऐसे में प्यार के इस खूबसूरत रिश्ते में गर्माहट बनाए रखने के लिए ही वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते प्रेमी जोड़े अलग-अलग तरीकों से अपने प्यार का इजहार करते हैं। आज इस वीक का अंतिम दिन यानी 14 फरवरी है, जिसे वैलेंटाइन डे कहा जाता है। अगर आप भी इस दिन को स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो ये खूबसूरत वैलेंटाइन डे मैसेज, रोमांटिक कोट्स और शायरी आपके जज्बातों को बयां करने में मदद करेंगे।

1. तुम्हारी यादों में बीती हर बात अलग है
तुम्हारे साथ हुई हर मुलाकात अलग है,
हर शख्स मेरी जिंदगी छू कर गया,
मगर तुम्हारे साथ हुई हर मुलाकात अलग है।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं

2. तुम पूछते थे ना कितना प्यार है तुमसे
लो गिन लो बारिश की सारी बूंदें,
फिर खबर हो जाएगी तुम्हें मेरे प्यार की,
तुम्हें उलझा कर कुछ सवालों में,
तुम्हें जी भर के देख लिया…
तुम्हारी मोहब्बत को पाकर,
मैंने जीने का सहारा ढूंढ लिया…
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं.


3. दिल की किताब में गुलाब उनका था
रात की नींद में वो ख्वाब उनका था,
है कितना प्यार हमसे जब ये हमने पूछ लिया,
मर जाएंगे बिना आपके ये जवाब उनका था…
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।

4. कागज भी हमारे पास है, कलम भी हमारे पास है
लिखूं तो क्या लिखूं जनाब, ये दिल तो आपके पास है।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।

5. मुझे खामोश राहों में तेरा साथ चाहिए
तन्हा है मेरा हाथ तेरा हाथ चाहिए,
जुनून-ए-इश्क को तेरी ही सौगात चाहिए,
मुझे जीने के लिए तेरा ही साथ चाहिए…
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।

6. तेरी मोहब्बत में ये दिल बहक जाता है
तेरा नाम लूं तो चेहरा चमक जाता है,
तेरी हर अदा पर दिल फिदा है मेरा,
तू जो पास हो तो हर लम्हा महक जाता है!


7. आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते
होंठों से कुछ कह नहीं सकते,
कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का,
तुम ही हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।

8. हमें जरूरत नहीं किसी अल्फाज की
प्यार तो चीज है बस एहसास की,
पास होते आप तो मंजर कुछ और ही होता,
लेकिन दूर से खबर है हमें आपकी हर धड़कन की।

9. तेरी आंखों में जो प्यार का समुंदर है
वो मेरी दुनिया का सबसे बड़ा मंजर है,
रहूं तेरा, तू रहे मेरी हर एक सांस में,
तेरे बिना जीना अब बेअसर है!

10. खुशबू की तरह तेरी हर सांस में
प्यार अपना बसाने का वादा है,
रंग जितने हैं मोहब्बत में हमारी,
आपके जीवन में सजाने का वादा है।

11. तुम्हारा प्यार ही है जो मुझे मजबूत बनाता है
तुमसे किया हर वादा मैं हमेशा निभाऊंगा।

12. मेरे हर ख्वाब में तुम ही हो
तुमसे मिलने की ये ख्वाहिश हर रोज़ बढ़ती है।

13. हमारी मोहब्बत सिर्फ शब्दों का नहीं
दिल से किया गया वादा है, जिसे हम निभाएंगे।

14. यह जिंदगी चल तो रही थी, पर तेरे आने से मैंने जीना शुरू कर दिया
तेरे ख्वाबों के साथ ही हमने-तुमने जीना शुरू किया।

15. अच्छा लगता है तेरा नाम मेरे नाम के साथ
जैसे कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी हो किसी हसीन शाम के साथ।

16. झुकी झुकी सी नजर बेकरार है कि नहीं
दबा-दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं।

17. वो प्यारी सी हंसी, वो उसका खिलखिलाना
बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना,
जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना,
मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना।

18. गुलाब की खूबसूरती भी फीकी सी लगती है
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है,
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू,
तेरी खुशियों से मेरी सांसें जी उठती हैं।

19. वो पूछते हैं हमें क्या हुआ है तुम्हें?
अब उन्हें कैसे बताए?
उन्हीं से मोहब्बत हुई है।

20. करनी है खुदा से एक गुजारिश
तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले,
हर जनम में साथी हो तुम जैसा,
या फिर कभी जिंदगी ही ना मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]