Home » ताजा खबरें » मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, सभी बैठकें रद्द ….

मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, सभी बैठकें रद्द ….

लाइव हिमाचल/शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वायरल संक्रमण के कारण उन्हें चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य कारणों से उनकी आज की सभी निर्धारित बैठकें स्थगित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री फिलहाल किसी से भी मुलाकात नहीं करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी स्थिति सामान्य है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें आराम की जरूरत है। मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने की खबर सामने आने के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री जल्द ही अपनी सरकारी गतिविधियों को पुनः प्रारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12