Home » ताजा खबरें » हिमाचल में SMC शिक्षकों ने खोला मोर्चा, 21 फरवरी से हड़ताल का ऐलान…

हिमाचल में SMC शिक्षकों ने खोला मोर्चा, 21 फरवरी से हड़ताल का ऐलान…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में नियमितीकरण की मांग को लेकर एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) अध्यापकों ने राज्य की सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। 21 फरवरी से एसएमसी अध्यापक सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे और कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। इस हड़ताल का असर बोर्ड परीक्षाओं पर भी पड़ सकता है। एसएमसी अध्यापक संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने मंगलवार को शिमला में कहा कि सरकार ने 7 मार्च 2024 को कैबिनेट में एलडीआर (लिमिटेड डायरेक्ट भर्ती) के माध्यम से एसएमसी अध्यापकों को नियमित करने की मंजूरी दी थी। लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद सरकार ने अभी तक एक भी अध्यापक को नियमित नहीं किया है। इससे प्रदेशभर के एसएमसी अध्यापक नाराज हैं।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]