Home » Uncategorized » पहाड़ी पर लगे साइन बोर्ड से जा टकराई पर्यटकों की कार, हादसे में तीन लोग घायल…

पहाड़ी पर लगे साइन बोर्ड से जा टकराई पर्यटकों की कार, हादसे में तीन लोग घायल…

हादसा सुबह 6ः30 बजे के करीब पेश आया है। दुर्घटना में घायल पर्यटक हरियाणा के बताए जा रहें है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दिल्ली नंबर की गाड़ी से 3 पर्यटक मनाली की ओर जा रहे थे।

लाइव हिमाचल/मंडी: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह से पीछे सांबल में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका जोनल अस्पताल मंडी में उपचार जारी है। हादसा सुबह 6ः30 बजे के करीब पेश आया है। दुर्घटना में घायल पर्यटक हरियाणा के बताए जा रहें है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दिल्ली नंबर की गाड़ी से 3 पर्यटक मनाली की ओर जा रहे थे। पंडोह से पीछे सांबल के पास तीखे मोड़ पर इनकी कार अंयत्रित हो गई और पहाड़ी पर लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीनों पर्यटक घायल हुए है। घटना की सूचना मिलने के बाद एक घायल को एंबुलेंस व दो घायलों को निजी वाहन के माध्यम से जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इनका उपचार जारी है।  जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां से मात्र 10 मीटर आगे फोरलेन के तहत पुल का भी निर्माण कार्य जारी है। यदि गाड़ी निर्माणाधीन पुल के पास अनियंत्रित होती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के उपरांत सदर थाना की पंडोह चौकी की टीम भी मौके पर रवाना हो गई है।एएसपी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। हादसा किस कारण हुआ है, अभी यह साफ नहीं हो पाया है। वहीं घटना में घायलों की भी पहचान नहीं हो पाई है। घटना में घायल एक पर्यटक को गंभीर व अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *