Home » Uncategorized » प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना, शीतलहर व घने कोहरे का अलर्ट…

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना, शीतलहर व घने कोहरे का अलर्ट…

लाइव हिमाचल/शिमला:हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन 1 जनवरी से 3 फरवरी तक सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। इस अवधि के लिए 91.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 13.4 मिलीमीटर बारिश की हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 95, चंबा 89, हमीरपुर 95, कांगड़ा 94, किन्नाैर 93, कुल्लू 78, लाहाैल-स्पीति 79, मंडी 86, शिमला 83, सिरमाैर 81, सोलन 93 व ऊना में 96 फीसदी कम बारिश हुई है। राज्य में आगामी एक सप्ताह के दाैरान भी अच्छी बारिश-बर्फबारी की संभावना कम है। आज भी शिमला सहित पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना हुआ है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य में 3, 5, 8 व 9 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 4 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। सप्ताह के शेष दिनों के दाैरान राज्य में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 4 फरवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिवस रहने की संभावना है।अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद  राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। फिर अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 2.5, कल्पा 0.5, धर्मशाला 4.8, ऊना 2.2, नाहन 8.0, केलांग -8.3, पालमपुर 3.5, सोलन 2.0, मनाली 0.7, कांगड़ा 5.6, मंडी 4.3, बिलासपुर 3.9, डलहाैजी 7.6, कुकुमसेरी -9.8, भरमाैर 3.1, सेऊबाग 1.0, धाैलाकुआं 6.0, बरठीं 2.8, कसाैली 7.8, सराहन 2.8, ताबो -9.3 व पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *