Home » ताजा खबरें » MahaKumbh अमृत स्नान: पल-पल की जानकारी ले रहे सीएम योगी… तड़के 3 बजे से वॉर रूम में डटे…

MahaKumbh अमृत स्नान: पल-पल की जानकारी ले रहे सीएम योगी… तड़के 3 बजे से वॉर रूम में डटे…

MahaKumbh Amrit Snan : बसंत पंचमी के मौके पर महाकुंभ के अमृत स्नान के लिए आज सुबह से ही प्रमुख अखाड़ों और श्रद्धालुओं की भीड़ त्रिवेणी में स्नान करने के लिए जुटने लगी है। श्रद्धालु श्रद्धा भाव से स्नान कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में सुरक्षा और व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमृत स्नान की व्यवस्था की गहन निगरानी शुरू कर दी है। सुबह तीन बजे से ही वह कुंभ स्नान के हालात का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके विशेष ध्यान का केंद्र साधु-संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। आइए जानते है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान की व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रातः साढ़े तीन बजे से ही अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने लगातार अपडेट दिए। सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों से आह्वान किया ताकि श्रद्धालु बिना किसी समस्या के त्रिवेणी में स्नान कर सकें। हालांकि, इससे पहले महाकुंभ के दौरान एक भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए थे और कुछ की मौत भी हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था पर ध्यान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रशासन की पूरी ताकत इस समय अमृत स्नान की सुरक्षा और व्यवस्था पर लगी हुई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के त्रिवेणी में स्नान का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *