Home » ताजा खबरें » राज्यपाल, मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर शोक किया व्यक्त…

राज्यपाल, मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर शोक किया व्यक्त…

लाइव हिमाचल/शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका निधन आज सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ। वह 73 वर्ष के थे।राज्यपाल ने कहा कि किशन कपूर जन समर्पित नेता थे और उन्होंने प्रदेश के लोगों के कल्याण और प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि किशन कपूर द्वारा लोगों के कल्याण और प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि किशन कपूर ने अपने राजनीतिक जीवन में कड़े संघर्ष किए और सदैव उच्च आदर्शों पालन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए किशन कपूर ने बहुमूल्य योगदान दिया है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *