Home » ताजा खबरें » गोवंश की सेवा और कल्याण के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित : डॉ. शांडिल

गोवंश की सेवा और कल्याण के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित : डॉ. शांडिल

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन:स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि गोवंश की सेवा और कल्याण के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग में एक लाख रुपए की लागत से निर्मित माँ बगलामुखी गोवंश सेवा समिति के मुख्य द्वार का लोकार्पण करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।डॉ. शांडिल ने कहा कि ममलीग स्थित माँ बगलामुखी गोवंश सेवा समिति, गोवंश के संरक्षण और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को निःस्वार्थ सेवा भाव से गोवंश की सेवा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि गोवंश कई बार वाहन दुर्घटना या अन्य कारण से  घायल हो जाते हैं। उपचार के अभाव में कई गोवंश की मृत्यु भी हो जाती है लेकिन गोसेवा समितियां घायल गोवंश की सेवा का बीड़ा उठा रही हैं जो एक सहरानीय कार्य है।स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों से गोवंश को सड़क पर न छोड़ने व उनकी सेवा करने का आग्रह किया।डॉ. शांडिल ने ममलीग गौशाला के पीछे सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने गौशाला की छत के लिए पहली किश्त के रूप में 03 लाख रुपए तथा गौशाला से बगलामुखी माता मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपए देने की घोषणा की।स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरि चंद ठाकुर, ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरविंदर सिंह, ग्राम पंचायत ममलीग के उप प्रधान संदीप ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व पधान सत्या ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय, नायब तहसीलदार कण्डाघाट सुरेन्द्र चन्देल, माँ बगलामुखी गोवंश सेवा समिति ममलीग के प्रधान बस्ती राम परिहार, उप प्रधान हरीराम गर्ग, सचिव अशोक परिहार, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *