Home » ताजा खबरें » BJP विधायक विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी, HAS ओशीन शर्मा से हुआ था तलाक…

BJP विधायक विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी, HAS ओशीन शर्मा से हुआ था तलाक…

लाइव हिमाचल/धर्मशाला:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया (36) ने दूसरी शादी की है. धर्मशाला में पूर्व विधायक ने स्वाति कपूर से सात फेरे लिए हैं. इससे पहले, सूबे के चर्चित महिला एचएएस अफसर ओशीन शर्मा से उनकी शादी हुई थी, लेकिन बाद में तलाक हो गया था. अब विशाल नेहरिया ने दूसरी शादी की है.धर्मशाला की स्वाति कपूर के साथ सात फेरे लिए हैं. स्वाति धर्मशाला के नरघोटा की रहने वाली हैं. वह भी गद्दी समुदाय से आती हैं. हालांकि, उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. उधर, शुक्रवार को शादी के बाद शनिवार को योल के नरवाना रिसोर्ट में रिशेप्शन आयोजित हो रही है.गौरतलब है कि इससे पहले, विशाल नेहरियां की शादी 26 अप्रैल 2021 में एचएएस अफरस ओशीन शर्मा से हुई थी. ओशीन ने उन पर बाद में घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और फिर दोनों में तलाक हो गया था. मामले ने काफी सर्खियां भी बटोरी थी. कुछ महीने ही दोनों की शादी चली थी.विशाल नेहरिया ने साल 2019 में धर्मशाला से उपचुनाव जीता था. हालांकि, 2022 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था. ओशीन शर्मा से विवाद के चलते उनका टिकट काट दिया गया था.ओशीन शर्मा ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट डाली जिसे इस शादी से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, एचएसएस अधिकारी ओशीन ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा.  ओशीन ने शायरी शेयर करते हुए लिखा, जो बीत गई सो बात गई,  जीवन में एक सितारा था, माना वह बेहद प्यारा था…वह डूब गया तो डूब गया… ओशीन मौजूदा समय में भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग (भाषा, कला एवं संस्कृति निदेशालय) में सहायक सचिव पद पर तैनात हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *