Home » ताजा खबरें » आईजीएमसी में खून की कमी, उमंग फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान कैंप…

आईजीएमसी में खून की कमी, उमंग फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान कैंप…

लाइव हिमाचल/शिमला: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की भारी कमी के मद्देनजर उमंग फाउंडेशन रिज मैदान पर 1 फरवरी को रक्तदान शिविर लगाएगा। इसका उद्देश्य ब्लड बैंक में रक्त की कमी से बेहाल मरीजों को राहत पंहुचाना है।उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती मरीजों को ब्लड बैंक आवश्यकता के अनुरूप रक्त उपलब्ध नहीं कर पा रहा है। मरीजों को रक्तदाता ढूंढ कर लाने के लिए कहा जाता है। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए हुए मरीजों को ऐसे में दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं।हैरानी की बात है कि आईजीएमसी का ब्लड बैंक खून की भारी कमी होने के बावजूद स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से रक्तदान के लिए कोई अपील भी जारी नहीं करता। वह रोगियों पर खून जुटाने की जिम्मेदारी डालकर हाथ झाड़ लेता है।विनोद योगाचार्य के अनुसार इस वर्ष उमंग फाउंडेशन का यह दूसरा रक्तदान शिविर है। उन्होंने सभी वर्गों विशेष कर युवाओं से रक्तदान शिविर में आने की अपील की ताकि गंभीर मरीजों का जीवन बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *