Home » ताजा खबरें » एलआईसी कार्यालय में हुई चोरी, पुलिस ने पकड़ा आरोपी…

एलआईसी कार्यालय में हुई चोरी, पुलिस ने पकड़ा आरोपी…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/परवाणू : एलआईसी कार्यालय परवाणू में चोरी की एक घटना सामने आई है। जिसमें कार्यालय में लगे तीन एसी आउटडोर यूनिट के कंडेन्सर और कॉपर वायर को अज्ञात चोरों ने चरा लिया। वहीं इस संबंध में एलआईसी कार्यालय परवाणू के प्रशासनिक अधिकारी कुंदन कुमार ने पुलिस थाना परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 30,000 रुपये है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना परवाणू की टीम ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। तो पुलिस ने मौके पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की टावर लोकेशन का विश्लेषण कर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के आधार पर पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी संतोष कुमार, पुत्र नवीन सिंह, निवासी गांव भगवानपुर नरहरबिगा, डाकखाना भोजतमा, तहसील सिलबाह, जिला नालंदा, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी हुए सामान की बरामदगी की जा रही है। जांच में यह भी पाया गया है कि गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार पहले भी चोरी के एक मामले में संलिप्त रह चुका है। इससे पूर्व वह परवाणू थाना क्षेत्र में 40,000 रुपये की चोरी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वहीं आरोपी को पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले को लेकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के साथ इस घटना में कोई और व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *