Home » ताजा खबरें » हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंस किया रेप, फिर डाल दिया तेजाब… असम में 30 साल की शादीशुदा महिला से हैवा**नियत

हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंस किया रेप, फिर डाल दिया तेजाब… असम में 30 साल की शादीशुदा महिला से हैवा**नियत

लाइव हिमाचल/गुवाहाटी: असम के काछार जिले में एक 30 वर्षीय महिला का उनके पड़ोसी ने बलात्कार किया और तेजाब डाल दिया। घटना 22 जनवरी को हुई जब महिला का पति घर पर नहीं था। महिला के पति ने घर लौटते समय अपनी पत्नी को बंधा हुआ और घायल पाया। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की उम्र 28 साल है और वो पीड़िता का ही पड़ोसी है।पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के घर में घुस आया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसमें पीड़िता ने अपने पड़ोसी को जमकर डांट लगाई थी। कुछ घंटों बाद जब पीड़िता का पति घर से बाहर था, तब आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने महिला के साथ रेप भी किया और उसपर तेजाब डाला दिया।

हाथ, मुंह और पैर बांधे
जब पीड़िता का पति घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को फर्श पर पाया। उसका मुंह, हाथ और पैर बंधे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि उसके शरीर पर तेज़ाब जैसा पदार्थ भी डाला गया था। महिला को सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर है। आरोपी फिलहाल फरार है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पति ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं कि क्या महिला के साथ बलात्कार हुआ था। बता दें कि महिला के पति ने यौन उत्पीड़न और तेज़ाब फेंकने जैसे संगीन आरोप आरोपी पर लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *