Home » ताजा खबरें » महाकुंभ मेलें में सब-इंस्पेक्टर की भगदड़ में मौत, अंजनी कुमार राय बहराइच में थे तैनात

महाकुंभ मेलें में सब-इंस्पेक्टर की भगदड़ में मौत, अंजनी कुमार राय बहराइच में थे तैनात

Mahakumbh stampede on Mauni Amavasya: महाकुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में सब-इंस्पेक्टर अंजनी कुमार राय की मौत हो गई. वह गाजीपुर जिले के मूल निवासी थे और वर्तमान में बहराइच में तैनात थे, लेकिन महाकुंभ में ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त किए गए थे. घटना के समय, वह झूंसी कोतवाली में तैनात थे और भगदड़ में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने में जुटे थे. इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई. इस भगदड़ में कुल 30 लोगों की मृत्यु हुई है, जिसमें 19 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं. इसके अतिरिक्त, 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्वरूपरानी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *