Home » Uncategorized » करियर राशिफल 29 जनवरी 2025 : कल श्रवण नक्षत्र में मौनी अमावस्‍या का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन 5 राशियों को होगी जबर्दस्‍त कमाई, पढ़ें बुधवार का आर्थिक राशिफल

करियर राशिफल 29 जनवरी 2025 : कल श्रवण नक्षत्र में मौनी अमावस्‍या का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन 5 राशियों को होगी जबर्दस्‍त कमाई, पढ़ें बुधवार का आर्थिक राशिफल

Career Rashifal : कल यानी 29 जनवरी को चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में मकर राशि में संचार करेंगे। साथ ही बुधवार को शशि आदित्य योग मिथुन सहित कई राशियों के लिए कमाई के योग बन रहे हैं। इस शुभ संयोग में गणेशजी की कृपा से इन राशियों के लोगों को हर कार्य में सफलता मिलेगी और धन संपत्ति के मामले में लाभ होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक रुपये-पैसे के मामले में किन-किन राशियों को मिल रहा है किस्‍मत का साथ, देखें कल का मनी करियर राशिफल।

मेष करियर राशिफल : भाग्‍य आपका साथ देगा

मेष करियर राशिफल : भाग्‍य आपका साथ देगा

मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी और आप काफी हद तक पैसों की बचत कर पाएंगे। आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आपको किसी कारण से दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको छोटे मोटे काम के लिए काफी समय निकालना पड़ सकता है। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, इसलिए प्रयास करते रहें।

वृष करियर राशिफल : सोचकर खर्च करने की सलाह

वृष करियर राशिफल : सोचकर खर्च करने की सलाह

वृष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके घर में कुछ मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए और फालतू खर्च से बचना चाहिए। शाम के वक्‍त किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको पैसों के मामले में सोचकर खर्च करने की सलाह है।

मिथुन करियर राशिफल : अपने काम पर फोकस करें

मिथुन करियर राशिफल : अपने काम पर फोकस करें

मिथुन राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने से लाभ होगा। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को तरक्‍की रखने से आपको लाभ्‍ज्ञ होगा। किसी अशुभ कार्य से आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। दूसरों की मान बढ़ाई से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।

कर्क करियर राशिफल : धन सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं

कर्क करियर राशिफल : धन सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं

कर्क राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। घर में किसी प्रकार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं। आपको परिवार के लेागों के साथ कहीं जरूरी कार्य से जाना पड़ सकता है। धन सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं और आपको तरक्‍की हासिल होगी।

सिंह करियर राशिफल : तरक्की के योग हैं

सिंह करियर राशिफल : तरक्की के योग हैं

सिंह राशि वालों के लिए लाभ और तरक्की के योग हैं, कारोबार में सम्‍मान में लेकिन कारोबार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। व्यवसाय में अनियमितता और अस्थिरता बनी रहेगी। आलस्य और आराम छोड़कर ही नौकरी या व्यवसाय में सुधार संभव है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इसलिए कड़ी मेहनत करें और सफलता प्राप्त करें।

कन्‍या करियर राशिफल : धन में वृद्धि के भी योग हैं

कन्‍या करियर राशिफल : धन में वृद्धि के भी योग हैं

कन्या राशि वालों के लिए दिन करियर में सफलता से भरा रहेगा। तरक्की के भी विशेष योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। उत्साह से काम पूरा करने पर दिन सम्मान से भरा रहेगा। भविष्य में भी अच्छे अवसर मिलेंगे। धन में वृद्धि के भी योग हैं। समय का सदुपयोग करें और आगे बढ़ें, तरक्‍की के योग बने हैं।

तुला करियर राशिफल : चुनौतियों का सामना करें

तुला करियर राशिफल : चुनौतियों का सामना करें

तुला राशि वालों के लिए दिन परेशानी और चिंता वाला रहेगा। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। सावधानी से काम करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लोग परेशानी पैदा कर सकते हैं। साहस और बुद्धिमानी से विरोधियों को परास्त कर सकते हैं। मन की कमजोरी और बुरी आदतों को छोड़ें। सकारात्मक रहें और चुनौतियों का सामना करें।

वृश्चिक करियर राशिफल : लाभ और तरक्की मिलेगी

वृश्चिक करियर राशिफल : लाभ और तरक्की मिलेगी

वृश्चिक राशि वालों को करियर में लाभ और तरक्की मिलेगी। सभी काम बिना रुकावट के पूरे होंगे। कार्य-व्यवसाय के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। नई योजनाएं सफल होंगी और भाग्य का साथ मिलेगा। अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। निराशा को मन में जगह न दें, समय अनुकूल है। इसका पूरा लाभ उठाएं। आपके कारोबारी संबंधों में लाभ के योग हैं और आपको धन में वृद्धि के योग हैं।

धनु करियर राशिफल :  दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा

धनु करियर राशिफल : दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा

धनु राशि वालों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन मुश्किल से मिलेगा और कुछ योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। रोजमर्रा के काम में लापरवाही न करें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास बढ़ेगा और तरक्की होगी। धैर्य बनाए रखें और मेहनत करते रहें, आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

मकर राशि राशिफल :

मकर राशि वाले आज नए कामों में व्यस्त रहेंगे। योजना बनाकर ग्रुप प्रोजेक्ट में लीडर की भूमिका निभाएंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। काम के साथ-साथ मनोरंजन में भी समय बिताएंगे। व्यापार में निवेश के लिए जमा पूंजी खर्च हो सकती है।

कुंभ राशि राशिफल: 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। भाग्यशाली दिन है। ज्यादा भागदौड़ की बजाय घर बैठे काम निपटाने की कोशिश करें।

मीन राशि राशिफल: 

मीन राशि के ऑनलाइन व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे और व्यापार बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और नई पहचान मिलेगी। आमदनी सामान्य रहेगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]