Home » ताजा खबरें » 6 साल के सक्षम ने गूगल मैप पर बनाया रिकॉर्ड, ‘यंगैस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ का पाया खिताब…

6 साल के सक्षम ने गूगल मैप पर बनाया रिकॉर्ड, ‘यंगैस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ का पाया खिताब…

लाइव हिमाचल/मनाली:हिमाचल प्रदेश के मनाली के रहने वाले सक्षम ने अपनी प्रतिभा से एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। इस बार सक्षम ने गूगल मैप पर अपनी अनोखी दक्षता से रिकॉर्ड बनाया है। मात्र 6 वर्ष की उम्र में सक्षम दुनिया के किसी भी देश को नक्शे पर 5 से 10 सेकंड में पहचान सकते हैं। उनकी इस असाधारण प्रतिभा ने भूगोल के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है।आमतौर पर बच्चे इस उम्र में केवल कुछ देशों के नाम जानते हैं, लेकिन सक्षम ने दुनिया के 195 देशों के झंडे, राजधानी, मुद्रा, भाषा और नामों की स्पेलिंग याद कर सबको हैरान कर दिया है। उनके इस हुनर की पुष्टि कुल्लू के जिलाधीश तोरुल एस रविश ने सक्षम से मुलाकात के बाद की।यह पहला मौका नहीं है जब सक्षम ने अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित किया है। इससे पहले उन्होंने महज 5 साल की उम्र तक तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। 15 महीने की उम्र में सभी अल्फाबेट्स याद कर उन्होंने पहला रिकॉर्ड बनाया और “मिरेकल बॉय” का टाइटल हासिल किया। तीन साल की उम्र में दुनिया की सभी प्रमुख कार कंपनियों के लोगो पहचान कर दूसरा रिकॉर्ड बनाया। वहीं, पांच साल की उम्र में झंडों और देशों से संबंधित रिकॉर्ड बना “यंगेस्ट फ्लैग एक्सपर्ट ऑफ इंडिया” का खिताब हासिल किया।हाल ही में मनाली में आयोजित विंटर कार्निवल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने सक्षम से मुलाकात की और उनकी इस उपलब्धि की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा, “सक्षम ने न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे देश का गौरव हैं।” प्रदेश सरकार ने सक्षम को सम्मानित करने की घोषणा की है।सक्षम की इस सफलता से उनके माता-पिता सागर और स्नेहा बेहद गर्वित और प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि सक्षम की लगन और मेहनत ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। सक्षम की कहानी आज न केवल मनाली बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12