Home » ताजा खबरें » हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कल से बर्फबारी और बारिश की संभावना…

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कल से बर्फबारी और बारिश की संभावना…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला विक्षोभ 29 जनवरी को और दूसरा 1 फरवरी को सक्रिय होगा। इन विक्षोभों के चलते 30 जनवरी तक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है। 31 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम प्रतिकूल रहेगा। यह बदलाव प्रदेश के पर्यटन और कृषि पर असर डाल सकता है। मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में रात और सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इन जिलों में रात और सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। शीतलहर की वजह से मैदानी क्षेत्रों में रातें ठंडी हैं। शिमला में रात का तापमान भी निरंतर बढ़ रहा है।

जनवरी में बारिश की कमी

हिमाचल प्रदेश में इस जनवरी के दौरान बारिश बेहद कम हुई है, जिससे सूखे जैसे हालात बन गए हैं। हिमपात और वर्षा की कमी से किसान और बागबान चिंतित हैं। पूरे जनवरी में सामान्य से 78 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जो कृषि और पर्यटन उद्योग पर विपरीत असर डाल रही है। 1 से 26 जनवरी के बीच सामान्यत: 66.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस दौरान मात्र 14.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

सामान्य वर्षा में गिरावट

इससे पहले मानसून सीजन में भी 19 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। अक्टूबर और नवंबर में सामान्य से 98 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में संभावित बारिश और हिमपात के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर ठंड के प्रभाव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12