Home » ताजा खबरें » एन.एच.निर्माण कंपनी के खिलाफ PWD ने एफआईआर करवा दी दर्ज…

एन.एच.निर्माण कंपनी के खिलाफ PWD ने एफआईआर करवा दी दर्ज…

लाइव हिमाचल/हमीरपुर: हमीरपुर से मंडी वाया टौणीदेवी निर्माणाधीन एन.एच.-3 की निर्माण कंपनी के खिलाफ लोक निर्माण विभाग के टौणीदेवी मंडल के एसडीओ ने बिना परमिशन के लोक निर्माण विभाग की सड़क को उखाड़ने और सड़क को डायवर्जन करने के खिलाफ टौणीदेवी पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करवा दी है।लोक निर्माण विभाग के टौणीदेवी मंडल के एसडीओ नीतीश भारद्वाज ने बताया कि ऊहल चौक से कक्कड़ को जाने वाली सड़क को निर्माण कंपनी ने बिना परमिशन के उखाड़ दिया है और सड़क को डायवर्जन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी और साइट इंजीनियर के खिलाफ टौणीदेवी पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करवा दी है।उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की सड़क को निर्माण कंपनी ने नुक्सान पहुंचाया है और इसकी भरपाई संबंधित निर्माण कंपनी व विभाग से की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस से मांग की गई है कि लोक निर्माण विभाग की सड़क में हो रही खुदाई व सड़क के डायवर्जन के कार्य को शीघ्र रुकवाया जाए।निर्माण कंपनी के हैड श्रीकांत ने बताया कि एनएचएआई ने पहले भूमि का अधिग्रहण किया है, उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया है। उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए खुदाई तो होगी तथा वह खुद मौके पर जा रहे है और समस्या काे हल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारी मंदिर को जाने वाली पेयजल पाइप को भी जोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *