Home » ताजा खबरें » सड़क सुरक्षा दिवस पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन…

सड़क सुरक्षा दिवस पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन…

लाइव हिमाचल/कुल्लू: नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 21 जनवरी को हर वर्ष 1989 से सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह आयोजन सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, यातायात नियमों के पालन, और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। इस जागरूकता शिविर में टीम सहभगिता के स्वयंसेवकों ने भी राज सिंघानिया (उपाध्यक्ष, सहभगिता) के नेतृत्व में सक्रिय भाग लिया। मुरलीधर (प्रधान हेड कांस्टेबल) ने स्वयंसेवकों को यातायात नियमों में हुए परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोग इन परिवर्तनों से अनजान रहते हैं, जिसके कारण कई बार घातक दुर्घटनाएं होती हैं।अनिल कुमार (ए.एस.आई, कुल्लू) ने इस बात पर जोर दिया कि सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को कम करने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी को समझने और दूसरों के साथ इस जानकारी को साझा करने की आवश्यकता है। इस शिविर में अनुराग शर्मा (यातायात निरीक्षक, आर.टी.ओ) भी उपस्थित रहे। शिविर का समापन स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों से संबंधित पंपलेट्स वितरित कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *