Home » ताजा खबरें » कोट बेजा पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने की शिरकत…

कोट बेजा पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने की शिरकत…

लाइव हिमाचल/कसौली : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व कसौली के पूर्व विधायक डॉक्टर राजीव सैजल ने कसौली विधानसभा की कोट बेजा पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में शिरकत की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का कोट बेजा पहुंचने पर स्वागत किया। वहीं बैठक मे कोट बेजा, गुनाई बूथों की नई कार्यकरणी के पदाधिकारियों ने उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। बैठक मे शीघ्र ही लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप का कोट बेजा पंचायत में कार्यक्रम रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राजीव सैजल ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास थम गया है।

वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पूर्व कि भाजपा सरकार में जनमंच के माध्यम से जनता की समस्याओं का मौके पर हल किया जाता था। लेकिन अब कोई ऐसा मंच ही नहीं है, लोग कहा जाए किसको बोले, ये बहुत बड़ी समस्या हो गई हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक भी अपने जनता क्षेत्र के प्रति कर्तव्य को पूरा करने में विफल साबित हुए है। पूरे प्रदेश के अंदर सरकार के प्रति असंतोष का वातावरण है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार प्रदेश की मदद कर रही है उसी से सरकार चल रही है। इस अवसर पर परमाणु मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, पूर्व प्रधान रविंदर शर्मा, कोट बेजा बूथ अध्यक्ष तेजपाल, गुनाई बूथ अध्यक्ष अमन ठाकुर शिव कुमार महेश कौशिक, जितेन्द्र कुमार,देवी चंद,कपिल,दीपक कुमार, हर्ष वर्धन ठाकुर, परीक्षित शर्मा,जानकी राम, हेम राम,काशीराम, वह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]