Home » ताजा खबरें » पर्यटक और स्थानीय टैक्सी चालक के बीच विवाद, शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित…

पर्यटक और स्थानीय टैक्सी चालक के बीच विवाद, शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित…

चालक ने बताया कि “मैंने उन्हें टैक्सी सेवा की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया।

लाइव हिमाचल/शिमला: शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शुक्रवार सुबह हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों का हुड़दंग चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना में एक स्थानीय टैक्सी चालक और पर्यटकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज से होते हुए हाथापाई तक जा पहुंची। स्थानीय टैक्सी चालक ने बताया कि जब वह पर्यटकों से अपनी सेवाओं के बारे में बातचीत कर रहा था, तभी युवकों ने अचानक अपमानजनक भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। चालक ने बताया कि “मैंने उन्हें टैक्सी सेवा की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया।”रिज मैदान पर मौजूद अन्य टैक्सी चालकों और आम जनता ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घटना के चलते कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और हस्तक्षेप से मामला शांत किया गया। घटना के बाद टैक्सी चालकों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। एक टैक्सी चालक ने कहा, “शिमला देश-विदेश से आए पर्यटकों के स्वागत के लिए जाना जाता है। लेकिन कुछ लोगों का ऐसा व्यवहार हमारी छवि को खराब करता है।” स्थानीय पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाएं न केवल शिमला के शांतिपूर्ण वातावरण को प्रभावित करती हैं, बल्कि पर्यटन क्षेत्र की साख पर भी सवाल खड़े करती हैं। प्रशासन और स्थानीय समुदाय ने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे शिमला की गरिमा और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12