Home » ताजा खबरें » सिगरेट के लिए किया दोस्त का म***र्डर…

सिगरेट के लिए किया दोस्त का म***र्डर…

लाइव हिमाचल/बद्दी : सोलन जिले के बद्दी शहर में एक दोस्त के द्वारा दूसरे दोस्त की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, सोलन के बद्दी शहर में मामूली कहासुनी पर एक युवक की उसके दोस्त ने हत्या कर दी है। संगम होटल के निकट मंडल ग्रुप इंजीनियरिंग की वर्कशाप है। इसमें कार्यरत 18 वर्षीय वर्कर यश मंडल निवासी 5-ई वृंदावन कालोनी रायबरेली रोड लखनऊ उत्तर प्रदेश व उसके साथी 19 वर्षीय रिषभ सरकार निवासी सिमूराली, जिला जिनोदिया बंगाल अपना-अपना काम करने के बाद कंपनी में रुक गए। बाद में दोनों ने चार जनवरी की रात्रि मिलकर शराब पी और वहीं सो गए। इसके बाद रिषभ सिगरेट लेने जाने लगा। यश मंडल ने उसे रोका पर रिषभ नहीं माना। उसने स्कूटी स्टार्ट की और सिगरेट लेने जाने लगा तो यश ने उसकी स्कूटी को गिरा दिया। इस पर ऋषभ को चोट लगी। इससे क्रोधित होकर ऋषभ ने वहां पड़ी एक लोहे की राड से यश के सिर पर जोरदार वार किया और यश वहीं ढेर हो गया। जिसके बाद उसको गगन अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया और पीजीआई के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो डलहौजी के बनीखेत के होटल नेचर वैली के महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार की मौत मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित पुलिस कर्मचारियों अनूप कुमार व अमित कुमार को मंगलवार को डलहौजी की अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपितों को दोबारा से पांच दिन के सीआईडी रिमांड पर भेज दिया गया है। अब रिमांड अवधि के दौरान सीआईडी दोनों आरोपितों से गहनता से पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]