Home » ताजा खबरें » Hamirpur: दियोटसिद्ध मंदिर में बच्चों के लिए दूध और बुजुर्गों के लिए होगी चाय की व्यवस्था

Hamirpur: दियोटसिद्ध मंदिर में बच्चों के लिए दूध और बुजुर्गों के लिए होगी चाय की व्यवस्था

लाइव हिमाचल/दियोटसिद्ध : नववर्ष के उपलक्ष्य में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को मद्देनजर रखते हुए मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मचारियों और दुकानदारों को निर्देश दिए। मंदिर अधिकारी ने कहा कि मंदिर प्रशासन द्वारा बकरा स्थल के पास छोटे बच्चों के लिए दूध और बुजुर्गों के लिए चाय पानी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सरायों में शौचालयों, पीने के पानी तथा अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वैरियर नंबर 1 के पास बने शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को आदेश दिए कि साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से होनी चाहिए और बंद पड़े शौचालय को भी दोबारा चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *