Home » Uncategorized » हिमाचल निर्माता की गृह पंचायत में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन…

हिमाचल निर्माता की गृह पंचायत में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन…

डॉ. वाईएस परमार के पोत्र आनंद परमार ने किया शुभारंभ, 350 का जांचा स्वास्थ्य

सोलन : हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की गृह पंचायत लाना बाका में सिरमौर कल्याण मंच सोलन और चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन इकाई के संयुक्त तत्वाधान में बहुद्देशीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हिमाचल निर्माता के पोत्र व जिप सदस्य आनंद परमार ने किया। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की लानाबाका पंचायत के भवन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान कुलदीप जसवाल ने की। शिविर में 350 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच आधुनिक मशीनों से की गई।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप गोयल एमएस (सर्जरी) (एफएमएएस), डॉ. राकेश वर्मा, सर्जन (नाक, कान, गला रोग), डॉ. कुणाल बंसल, हड्डी रोग विशेषज्ञ (स्पाइन एवं जोड़ रोग), डॉ. अमित शर्मा (आई सर्जन), डॉ. लोकेश ममगाई, विशेषज्ञ (आयुर्वेद चिकित्सा) और डॉ. भावना शर्मा महिला रोग चिकित्सक ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में मरीजों के हड्डियों से संबंधित टेस्ट निशुल्क किए गए।
लानाबाका, बागथन, डिंगर-किन्नर, जनोट, मानगढ़ आदि पंचायतों के लोगों ने शिविर में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर सिरमौर कल्याण मंच सोलन के प्रधान प्रदीप मंमगाई, महासचिव यशपाल कपूर के अलावा मंच के वरिष्ठ सदस्य पदम पुंडीर, बलदेव चौहान, डॉ. रामगोपाल शर्मा, संजय चौहान, नवीन निश्चल, संदीप शर्मा, सत्यपाल ठाकुर, योगराज चौहान, मनोज पुंडीर, हरिंद्र ठाकुर, संदीप मंमगाई, महेंद्र गौतम, अन्नपूर्णा, सोमिल, राकेश भार्दवाज, रमेश दत्त शास्त्री, गणेश दत्त शर्मा, निशिकांत शर्मा, भूपेश भारद्वाज, रतन सिंह, पूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह ठाकुर, पंचायत सचिव वीरेंद्र, विनीत सूद, संजीव जसवाल, सुभाष, बलवीर, घनश्याम, दीपक सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *