Home » ताजा खबरें » हिमाचल न्यू ईयर के लिए तैयार मनाली में172 पुलिस जवान तैनात…

हिमाचल न्यू ईयर के लिए तैयार मनाली में172 पुलिस जवान तैनात…

यातायात व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनाली से अटल टनल रोहतांग तक 172 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर से सोलंगनाला तक के क्षेत्र को 8 सैक्टर में बांटा गया है

लाइव हिमाचल/मनाली: हिमाचल प्रदेश कि पर्यटन नगरी मनाली हैप्पी न्यू ईयर के लिए तैयार है। मनाली में नववर्ष के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। ऐसे में यातायात व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए  मनाली से अटल टनल रोहतांग तक 172 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर से सोलंगनाला तक के क्षेत्र को 8 सैक्टर में बांटा गया है। सैक्टर-1 में आलू ग्राऊंड से लग्जरी बस स्टैंड का क्षेत्र, सैक्टर-2 में लग्जरी बस चौक से आइबेक्स चौक तक, सैक्टर-3 में आइबेक्स से टैलीफोन एक्सचेंज व मिशन होते हुए रामबाग चौक, सैक्टर-4 में रामबाग से सर्कीट हाऊस, सैक्टर-5 में सर्कीट हाउस से मनाली गांव, सैक्टर-6 में लग्जरी बस स्टैंड से ब्यास पुल, सैक्टर-7 में ब्यास पुल से सोलंगनाला जबकि सैक्टर-8 में ब्यास पुल से जगतसुख तक के क्षेत्र को शामिल किया गया है। पर्यटक जिस होटल, होम स्टे या बी. एंड बी. में ठहरे हैं उनकी पार्किंग में वाहनों को पार्क करें। थाने से लेकर फायर ब्रिगेड तक सड़क किनारे लाइन में वाहन पार्क करें। भूतनाथ मन्दिर के पास 4 तथा रावत क्लीनिक के पास पेड पार्किंग हैं। फायर ब्रिगेड के पास पार्किंग में वाहन को पार्क करने की व्यवस्था है। चिन्हित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें। डीएसपी मनाली केडी शर्मा का कहना है कि नववर्ष के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसे में यातायात व कानून व्यवस्था को लेकर  पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। अतिथि देवो भव: की तर्ज पर पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *