Home » Uncategorized » प्रदेश के डिपुओं में सस्ती हुई उड़द की दाल, एपीएल व बीपीएल परिवारों को इस रेट पर होगी उपलब्ध….

प्रदेश के डिपुओं में सस्ती हुई उड़द की दाल, एपीएल व बीपीएल परिवारों को इस रेट पर होगी उपलब्ध….

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश में महंगाई की मार झेल रहे अब लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। नए साल में उपभोक्ताओं को अब उड़द की दाल पांच रुपए किलो सस्ती मिलेगी। तो वहीं प्रदेश सरकार ने उड़द की दाल का भाव अप्रूव कर दिया है. ऐसे में सर्दियों के मौसम में सबसे अधिक खाई जाने वाली उड़द की दाल के रेट कम होने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी. प्रदेश सरकार से उड़द की दाल के रेट अप्रूव होने से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 38 हजार क्विंटल उड़द का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है. जिसके बाद अब होलसेल गोदाम में उड़द पहुंचनी शुरू हो जाएगी, ताकि नए साल में डिपुओं में समय पर उपभोक्ताओं को ये दाल उपलब्ध हो सके. हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि डिपुओं में उपभोक्ताओं उड़द की दाल पांच रुपए सस्ती दी जाएगी. उपभोक्ताओं को समय पर दालें उपलब्ध हो, इसके लिए पहले ही सप्लाई ऑर्डर जारी किया जा चुका है. जिसके बाद होलसेल गोदाम में दालों की सप्लाई पहुंचनी भी शुरू हो गई है आपको बताते चलें किहिमाचल के करीब 4500 डिपुओं में उपभोक्ताओं को नए साल में सस्ती उड़द की दाल मिलने वाली है. जिसके भाव सरकार ने अप्रूव कर दिए हैं. डिपुओं में एनएफएसए के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को उड़द की दाल 58 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी. पहले यही भाव 63 रुपए प्रति किलो था. इसी तरह से एपीएल परिवारों के लिए उड़द का रेट 68 रुपए किलो तय किया गया हैं. डिपुओं में पहले इन परिवारों को 73 रुपए किलो की दर से उड़द की दाल दी जा रही थी. वहीं, टैक्स पेयर को उड़द की दाल खरीदने के लिए पहले से अधिक जेब ढीली करनी होंगी. डिपुओं में टैक्स पेयर को उड़द की दाल अब 93 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी. पहले यही भाव 83 रुपए प्रति किलो था, लेकिन राहत की बात ये है कि खुले बाजार से उड़द की दाल का ये भाव काफी कम है. बाजार में उड़द की दाल का भाव 115 से 120 रुपए प्रति किलो हैं. ऐसे में डिपुओं में सस्ती दालें उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *