Home » ताजा खबरें » एक युग का अंत’, पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

एक युग का अंत’, पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

Oplus_131072

Manmohan Singh Died: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया है. उनके निधन के बाद से देश भर में शोक की लहर है. मनमोहन सिंह 92 साल के थे. उन्हें दिल्ली एम्स में 8:06 पर लाया गया था. डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका और 9:51 पर उनके निधन की खबर आई.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले- एक युग का अंत 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है. पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है. आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है. उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया. भारतीय राजनीति में उनके योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा. उनके कार्य सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें. मेरी विनम्र श्रद्धांजलि”. बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 और साल 2009 में दो बार देश के प्रधानमंत्री बने. उन्होंने कांग्रेस नेता वाले यूपीए सरकार का नेतृत्व किया. डॉ. सिंह के देश के लिए योगदान को याद किया जा रहा है. बता दें कि कर्नाटक में होने वाली कांग्रेस नेतृत्व की रैली को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद रद्द कर दिया गया है. कांग्रेस का पूरा नेतृत्व दिल्ली पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *