Home » ताजा खबरें » 17 वर्षीय रानी राजपूत बनीं हिमाचल की ‘स्ट्रांग वुमन’, डेड लिफ्ट में उठाया 90 किलो वजन….

17 वर्षीय रानी राजपूत बनीं हिमाचल की ‘स्ट्रांग वुमन’, डेड लिफ्ट में उठाया 90 किलो वजन….

लाइव हिमाचल/बद्दी: राज्य स्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में बद्दी की 17 साल की बेटी रानी राजपूत ने स्ट्रांग वुमन का खिताब जीता। बद्दी के वर्धमान में रहने वाली रानी राजपूत ने डेड लिफ्ट करते हुए 90 किलो वजन उठाया। उसे हिमाचल की स्ट्रांग वुमन के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा 12 वर्षीय सिमरन ने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। कोच मुकेश शर्मा ने बताया कि बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 18 वर्षीय आदित्य गिरी ने 105 किलो वजन उठाया। 23 वर्षीय रूपेश ने 90 किलो, 25 वर्षीय मनोज ने 120 किलो और 51 वर्षीय मुकेश ने एक क्विंटल वजन उठा कर गोल्ड जीता। कांगड़ा के पालमपुर तहसील के भवारना में आयोजित प्रतियोगिता में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने उन्हें पुरस्कार देकर नवाजा। सभी प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। मधाला के नितिन ने राज्य स्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते। नितिन का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। मधाला पंचायत के बग्गुवाला गांव के नितिन ठाकुर ने 74 किलो भार वर्ग बेंच प्रेस में 130 किलोग्राम और 212.5 किलोग्राम भार उठाकर दो गोल्ड मेडल जीते। उनका चयन 2025 में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]