Home » ताजा खबरें » शिमला, कुफरी और डलहौजी में हिमपात, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर…

शिमला, कुफरी और डलहौजी में हिमपात, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला, कुफरी और डलहौजी में हिमपात के साथ पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। पहाड़ों की रानी समेत शिमला, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति जिलों के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके चलते तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 30 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। मनाली के धुंधी में 1000 से ज्यादा पर्यटक वाहन फंस गए हैं। शिमला, मनाली से लाहौल और कुल्लू से आनी का सड़क संपर्क कट गया है। हिमाचल के मैदानी इलाकों में अभी सूखा खत्म नहीं हुआ है। कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, ऊना, मंडी, सोलन और हमीरपुर जिलों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई है।सोमवार को शिमला, कुफरी, फागू, नारकंडा, डलहौजी और खज्जियार के लक्कड़मंडी, रोहतांग, शिकारी देवी, जलोड़ी दर्रा, छितकुल, कल्पा, सांगला, रकछम, कमरूनाग, ग्रांफू, कोकसर, अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला, सिरमौर की चूड़धार और सोलन के चायल, करोल व काला टिब्बा में भी बर्फ गिरी है। बर्फबारी के बाद सैलानियों ने शिमला, मनाली और डलहौजी का रुख कर दिया है। राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह 11 बजे से बर्फबारी शुरू होने से नेशनल हाईवे 05 प्रभावित रहा। कुफरी, छराबड़ा, नारकंडा में बर्फबारी से रामपुर-शिमला एनएच बंद हो गया है। वहीं, रोहडू, खड़ापत्थर, ठियोग, चौपाल मार्ग खिड़की में बर्फबारी के कारण बंद है। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, पांगी, भरमौर व लाहौल-स्पिति के लगभग सभी क्षेत्र भी बर्फबारी से प्रभावित हैं। सोमवार को रोहतांग दर्रा के साथ कई ऊंची चोटियों के साथ निचले इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को भी हिमाचल में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 25 और 26 दिसंबर को धूप खिली रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27 और 28 दिसंबर से फिर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। प्रदेश के कई क्षेत्रों में जारी बर्फबारी के चलते एचआरटीसी के करीब 143 रूटों पर बस सेवा प्रभावित हुई है। अगर बर्फबारी देर रात तक जारी रहती है तो बर्फीले क्षेत्रों में हिमाचल पथ परिवहन निगम की लगभग सभी रात्रि रूट प्रभावित होंगे। जनसुविधा तथा जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक मार्गों से इन रूटाें को संचालित किया जाएगा। सोमवार को प्रदेश में हुई बर्फबारी के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की बर्फीले क्षेत्र में बसों का चलन प्रभावित हुआ। हिमाचल प्रदेश के ताबो – 10.2, समदो – 5.3, कुकुमसेरी – 3.7, कल्पा – 2.5, रिकांगपिओ – 0.4, नारकंडा – 0.4, कुफरी 0.7, बजौरा 0.9, सोलन 1.3, मनाली 1.8, ऊना  2.4, शिमला 3.4, धर्मशाला में 4.5 रहा न्यूनतम तापमान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]