Home » ताजा खबरें » हिमाचल प्रदेश: जस्टिस जीएस संधावालिया हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

हिमाचल प्रदेश: जस्टिस जीएस संधावालिया हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

Himachal Pradesh News:  केंद्रीय लॉ एंड जस्टिस मिनिस्टरी ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया है। इसे लेकर मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए है। जस्टिस गुरमीत संधावालिया जल्द शपथ ग्रहण के बाद पदभार संभाल सकते हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर के रिटायर होने के बाद से न्यायाधीश त्रिलोक चौहान एक्टिंग चीफ जस्टिस की भूमिका निभा रहे हैं।

चंडीगढ़ से बीए की पढ़ाई की

जस्टिस गुरमीत संधावालिया ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से बीए (ऑनर्स) और 1989 में चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। उसी वर्ष अगस्त में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ में एडवोकेट के रूप में नामांकित किया गया था। वह कानूनी परिवार से संबंध रखते हैं।

पिता भी चीफ जस्टिस रहे

इनके पिता 1978 से 1983 तक पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। जस्टिस गुरमीत को 30 सितंबर 2011 को एक अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में खंडपीठ में पदोन्नत किया गया और 24 जनवरी 2014 को स्थायी न्यायाधीश बन गया। ​​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]