Home » ताजा खबरें » हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में चार दिन शीतलहर जारी रहने का अलर्ट…

हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में चार दिन शीतलहर जारी रहने का अलर्ट…

लाइव हिमाचल/शिमला:हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी, मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आगामी सात दिनों तक भीषण शीतलहर जारी रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दाैरान ऊना, सुंदरनगर, हमीरपुर, मंडी और चंबा में शीतलहर दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले के कुछ भागों में 24 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उधर, 22 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 27 दिसंबर एक और  पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य के चंबा, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर जिले में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार 23 और 26 दिसंबर को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अन्य भागों में 26 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 2.5, सुंदरनगर 1.6, भुंतर -1.0, कल्पा -3.5, धर्मशाला 5.5, ऊना 0.7, नाहन 6.1, पालमपुर 2.0, मनाली -1.1, कांगड़ा 4.4, मंडी 3.2, बिलासपुर 4.4, हमीरपुर 2.7, चंबा 2.4, जुब्बड़हट्टी 3.8, कुफरी 1.9, कुकुमसेरी -6.6, नारकंडा 5.7, भरमाैर 0.5, रिकांगपिओ -0.9, सेऊबाग -1.2, धाैलाकुआं 3.8, बरठीं 2.4, समदो -6.4, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 4.3, देहरा गोपीपुर 5.0, ताबो -11.3 और बजाैरा में -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *