Home » Uncategorized » जयपुर में भयंकर हादसा, 40 गाड़ियों में लगी आग, कम से कम 6 यात्रियों की जलकर मौत…

जयपुर में भयंकर हादसा, 40 गाड़ियों में लगी आग, कम से कम 6 यात्रियों की जलकर मौत…

लाइव हिमाचल/जयपुर: जयपुर के अग्निकांड में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 42 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना पर सीएम भजनलाल समेत देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। जयपुर अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। इस हादसे में मरने वालों के परिवार वालों को दो लाख रुपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के परिवार वालों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।  जहां हादसा हुआ, वहां रेडलाइट के पास गैस ही गैस थी। गैस कोहरे की तरह दिख रही थी। वहां उसका आटो खड़ा हुआ था। वो बचने के लिए भागा तब भी उसका चेहरा जल गया। जिस तरफ गैस थी, वहां से कुछ देर बाद  बम के फटने जैसी आवाजें आईं हादसे के चश्मदीद संदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि जहां हादसा हुआ है, वहां सड़क पर गलत कट दिया गया है। इसी कट की वजह से  हादसा हुआ है। यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक दुर्घटना इसी जगह पर हुई थी। उसमें भी गैस टैंकर था। अगर उस घटना से सीख ले ली गई होती तो फिर आज का हादसा ना होता।  अग्निकांड में एक बस पूरी तरह से जल गई है। इसकी तस्वरी यहां दी जा रही है। पुलिस  कमिश्नर बीजू जोसेफ  बताया कि  रास्ते को साफ करने का काम चल रहा है। कुछ ही घंटों में सब कुछ क्लीयर हो जाएगा। करीब 42 लोगों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे को हुए कई घंटे बीत चुके हैं। अब तक हादसे में आठ लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। घायलों की हालत नाजुक है। मौके पर करीब 300 से ज्यादा सिविल डिफेंस के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। घटनास्थल पर अमर उजाला की टीम पहुंची। घटना में किस ट्रक में क्या था। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इस वजह से ट्रकों को खोलकर देखा जा रहा है। ऐसे ही एक ट्रक को जब खोलकर देखा गया तो उसमें माचिस निकली। अजमेर रोड पर हुए इस भीषण हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- राजस्थान के जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल जी से बात हुई। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत उपचार प्रदान करने का काम कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हादसे को लेकर कहा- जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक गैस टैंकर में विस्फोट के चलते हुए हादसे में कई लोगों के हताहत होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। पीड़ा की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इसी बीच एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने अपने यहां भर्ती मरीजों की लिस्ट जारी की है। जिसमें घायलों के नाम इस प्रकार हैं।गोविंद नारायण (33), संदीप (30), बनवारी लाल (32), शाहिद (34), अशोक पारीक (35), वंजीता (23), राधेश्याम चौधरी (32), लाला राम (28), सहाबुद्दीन (35), नरेश (36), अमर (42), हरलाल (29), शिवा (32), राजू राज (40), गीता (23), शैलेन्द्र (35), लोकेश कुमार (18), शबनम (24), फिजन (20), राजू लाल जाट (34), बबलू गुर्जर (21), कपिल (24), सुरेन्द्र (50), महेन्द्र (42), सुनील (20), अशोक (35), जगदीश रैगर (30), सौमराज मीना (28), युसूफ (45), लीला (45), लक्ष्मण (37), विजेन्द्र (36) और निर्मला (68)।ताजा मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने सात लोगों के मरने की पुष्टि की है।  जब हादसा हुआ उस समय दूर तक आग ही आग दिखाई दे रही थी। ये फोटो करीब 200 मीटर दूरी से लिया गया है । कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा घायलों के हाल जानने एसएमएस अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह हादसा हमें गहरी पीड़ा पहुंचाता है। जब हम घायलों से मिले, तो उन्होंने बताया कि स्लीपर बस में सो रहे यात्रियों को जागने का भी मौका नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि वे संभल नहीं सके। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *