Home » ताजा खबरें » विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायकों ने दिया धरना, युवाओं से सरकार ने किया धोखा…

विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायकों ने दिया धरना, युवाओं से सरकार ने किया धोखा…

लाइव हिमाचल/धर्मशाला:युवाओं को नौकरियां देने की मांग को लेकर भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में तपोवन विधानसभा परिसर में मार्च किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा विधायक दल ने इसके बाद विधानसभा के गेट संख्या एक के सामने धरना दिया। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन के बाहर विपक्ष ने रोजगार, गेस्ट टीचर पॉलिसी, करुणामूलक आधार पर नौकरियां, पांच लाख नौकरियां का प्रबंध, निकाले गए आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने इस दाैरान हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *