Home » ताजा खबरें » अब बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी

अब बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी

लाइव हिमाचल/दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में फलिस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची थी, जिसके बाद भाजपा ने उनकी खूब आलोचना की थी। पाकिस्तान में इमरान खान के करीबी नेता ने भी इसको लेकर प्रियंका की तारीफ की थी, जिसके बाद लग रहा था कि कांग्रेस सांसद इस मुद्दे पर घिर जाएंगी। अब लेकिन प्रियंका ने बैग का जवाब बैग से दिया है। प्रियंका आज एक नया बैग लेकर पहुंची, जिसमें बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में नारा लिखा था। बैग पर लिखा था- ‘बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हों’। प्रियंका के साथ कई कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश में अत्याचारों का सामना कर रहे हिंदुओं और ईसाइयों के लिए न्याय की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *