Home » ताजा खबरें » DDCA Election 2024: रोहन जेटली ने दूसरी बार जीता डीडीसीए का चुनाव, कीर्ति आजाद को 800 वोटों से हराया…

DDCA Election 2024: रोहन जेटली ने दूसरी बार जीता डीडीसीए का चुनाव, कीर्ति आजाद को 800 वोटों से हराया…

Rohan Jaitley Re Elected DDCA President: रोहन जेटली  ने लगातार दूसरी बार दिल्ली जिला क्रिकेट संघ का चुनाव जीत लिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद कीर्ति आजाद को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को फिर से डीडीसीए का अध्यक्ष चुना गया है। दरअसल, डीडीसीए का चुनाव 13, 14 और 15 दिसंबर को कराया गया है। इस चुनाव में डीडीसीए के 2,413 सदस्यों ने वोट डाले थे। किसी उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए 12,07 वोटों की जरूरत होती है। रोहन जेटली को 1,577 वोट मिले है। वहीं कीर्ति आजाद के पक्ष में केवल 777 वोट ही डाले गए। जिसके बाद रोहन जेटली को विजयी घोषित कर दिया गया।

जेटली समूह के सभी सदस्यों ने मारी बाजी

खबरों की मानें, तो जेटली समूह के सभी सदस्यों ने ही डीडीसीए के अन्य सभी पदों पर कब्जा कर लिया है। उपाध्यक्ष पद पर शिखा कुमार को 1,246 वोट मिले हैं। जबकि, राकेश कुमार बंसल के पक्ष में 536और सुधीर कुमार अग्रवाल को कुल 498 वोट मिले है। इसके अलावा सचिव पद पर अशोक शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर हरीश सिंगला ने जीत हासिल की है। वहीं अमित ग्रोवर को संयुक्त सचिव पद के लिए चुना गया है।

कौन हैं रोहन जेटली 

रोहन जेटली भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अरुण जेटली के बेटे हैं। अरुण जेटली 14 सालों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे। वहीं रोहन जेलटी की बात करें तो उन्होंने भारत से लॉ की डिग्री ली है और कॉर्नेल यून‍िवर्स‍िटी से मास्टर ऑफ लॉ (LLM) की है। वह प्रैक्टिसिंग वकील हैं। अभी सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंड‍िया और दिल्ली हाइकोर्ट में केस देखते हैं। वहीं मार्च 2024 में रोहन को दिल्ली हाइकोर्ट में के लिए केंद्र सरकार के स्थायी वकील (स्टैंड‍िंग काउंस‍िल) के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *