Home » ताजा खबरें » लंबी छुट्टी के बाद एसपी इल्मा अफरोज ने पुलिस मुख्यालय में की रिपोर्ट

लंबी छुट्टी के बाद एसपी इल्मा अफरोज ने पुलिस मुख्यालय में की रिपोर्ट

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी की SP इल्मा अफरोज सुबह-सुबह पुलिस मुख्यालय (PHQ शिमला पहुंची। वह सोमवार शाम के वक्त बद्दी और देर रात तक शिमला पहुंची। PHQ में इल्मा ने आज कई अधिकारियों से मुलाकात की। वहीं इल्मा अफरोज एक-दो दिन में अब बद्दी SP का कार्यभार संभाल लेगी। बता दें कि स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी से विवाद के बाद इल्मा 42 दिन की लंबी छुट्टी पर थी। उनकी छुट्टी 18 दिसंबर को समाप्त होने वाली थी। मगर वह दो दिन पहले ही काम पर लौट आई है। इल्मा बीते 6 नवंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में DC-SP की कॉन्फ्रेंस के लिए शिमला आई थी। शिमला से लौटने के बाद इल्मा रातोरात बद्दी लौट गई और अपनी मां के साथ सामान समेट कर वापस उत्तर प्रदेश के कुंदरकी गांव लौट गई। वह मूल रूप से मुरादाबाद जिले की रहने वाली हैं। पहले इल्मा ने 7 से 22 नवंबर तक छुट्टी ली। इसके बाद उन्होंने चार बार छुट्टियां बढ़ाई। इल्मा छुट्टी पर जाने के बाद खूब चर्चा में आई और इसे लेकर राजनीति भी हुई। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी कई बार सीएम सुखविंदर सुक्खू को इल्मा के बहाने निशाने पर लिया। वहीं फिलहाल इल्मा के छुट्टी पर जाने के बाद सरकार ने विनोद कुमार को एसपी बद्दी लगा रखा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिदेशक से मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक वापस बद्दी आने को तैयार हो गई हैं और मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *