Home » क्राइम » रील पर व्यूज के चक्कर में चली गई जान, खड्ड में गिरने से युवक की मौ***त…..

रील पर व्यूज के चक्कर में चली गई जान, खड्ड में गिरने से युवक की मौ***त…..

लाइव हिमाचल/बिलासपुर: जिला बिलासपुर और मंडी के सीमावर्ती क्षेत्र की सौल खड्ड में रील बनाने और सेल्फी लेने के चक्कर में जमथल बिलासपुर के दो लड़के पानी में डूब गए। घटना में 17 वर्षीय आकाश गुंजन पुत्र अनिल निवासी जमथल जिला बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में दूसरे किशोर अनमोल को एम्स बिलासपुर में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि जमथल गांव के चार किशोर सौल खड्ड में सेल्फी लेने व रील बनाने के लिए गए थे।किशोर एक चट्टान पर बैठकर सेल्फी ले रहे थे और रील बना रहे थे। इस दौरान आकाश गुंजन का पांव फिसल गया और वह खड्ड में जा गिरा। किशोर को बचाने के प्रयास में उसके साथी भी खड्ड में कूद पड़े। इस दौरान अनमोल उर्फ गोलू भी पानी की गहराई में चला गया। साथियों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन आकाश की मौत हो चुकी थी। वहीं, अनमोल अस्पताल में उपचाराधीन है। आकाश राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं, अनमोल बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। सभी युवक गांव जमथल के पूर्व उपप्रधान शंकर सिंह ठाकुर के परिवार के हैं। सुंदरनगर पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *