लाइव हिमाचल/ ऊना: स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के पीजीडीसीए प्रथम वर्ष के छात्र अर्णव आदित्य पटियाल ने दौलतपुर चौक महाविद्यालय, ऊना में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। अर्णव की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने खुशी व्यक्त की और इसे पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने इस सफलता के लिए अर्णव को शुभकामनाएं दीं और शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंजू व बॉक्सिंग कोच गौरव ठाकुर को बधाई दी। अर्णव की इस उपलब्धि ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है और अन्य विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है। पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य डॉ. राकेश राणा, प्रो. प्रीतम लाल, डॉ. अंजू, और कोच गौरव ठाकुर उपस्थित रहे।




