Home » Uncategorized » बारात से वापस लौट रही स्कॉर्पियो गिरी खाई में, एक की मौत…2 घायल…..

बारात से वापस लौट रही स्कॉर्पियो गिरी खाई में, एक की मौत…2 घायल…..

लाइव हिमाचल/ नाहन: शिलाई के अंतर्गत कफोटा के समीप शुक्रवार रात NH-707 पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है।इस हादसे में 29 साल के युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें से एक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है,जबकि दूसरा पीजीआई रैफर किया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात को पेश आया है। रात करीब 11 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि एक स्कॉर्पियो कार जिसमें तीन लोग सवार थे, खाई में गिर गई है। हादसे में घायल सभी व्यक्तियों को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मृतक की पहचान मोहन नेगी (29) निवासी शिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह लोग माशू चियोग में एक बारात से वापस लौट रहे थे। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12